Friday, March 15, 2019

आरआरबी ग्रुप डी


ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा पदों पर शुरु हुआ आवेदन



rrb group d, rrc, group d
RRB-Group-D



एनसीआर के खाते में 4730 पद, 26 अप्रैल तक भरे जा सकते हैं आवेदन




रेलवे में ग्रुप डी के एक लाख से ज्यादा खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरु कर दी है. पिछले माह इन पदों की अधिसूचना जारी की थी. इसके जारी होने के बाद अब ग्रुप डी के जोनल वार रिक्त पदों का ब्यौरा देने के साथ आनलाइन आवेदन भरे जाने की प्रक्रिया शुरु हुई है. सभी 16 जोनल रेलवे के लिए कुल 103769 पदों की रिक्तियां रेलवे ने निकाली है. उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करें तो 4730 पद भरे जाएंगे.



पिछ्ले माह ही रेलवे भर्ती बोर्ड ने देश भर के सभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से 1.30 लाख पदो पर भर्ती का एलान किया. बाद मे इन पदो की संख्या बढाकर 1.42 लाख कर दी गई. इसके तहत सबसे पहले एनटीपीसी उसके बाद पैरा मेडिकल स्टाप, लिपिक वर्गीय एवं अन्य एकल पद श्रेणी की रिक्तियां निकाली गई.



अंतिम चरण मे अब ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की आवेदन प्रक्रिया शुरु की गई है. जोनल वार सर्वाधिक पद उत्तर रेलवे के खाते मे आए है. यहा कुल पदों की संख्या 13153 है. पूर्वोतर रेलवे गोरखपुर के खाते मे 4002 पद आए है. उत्तर मध्य रेलवे जोन की बात करे तो यहां असिस्टेट वर्कशाप, असिस्टेट बृरिज, असिस्टेट डिपो, असिस्टेट लोको शेड डीजल, असिस्टेट लोको शेड इलेक्ट्रिक, असिस्टेट टीआरडी, हास्पिटल असिस्टेट आदि के रिक्त पदो पर नियुक्ति की जाएगी.



 इन पदो पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रिल निर्धारित की गई है. इन पदो के लिए आनलाइन भर्ती परीक्षा सितंबर अक्तूबर 2019 मे होगा. आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन एसएएम नकवी के मुताबिक आर्थिक रुप से पिछ्डो के लिए इसमें दस फ़ीसदी पद आरक्षित है.




जोनल रेलवे वार रिक्त पद:

मध्य रेलवे मुंबई -  9345
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर -  3563
पूर्व तटीय रेलवे भुवनेश्वर -  2555
पूर्व रेलवे कोलकाता -  10873
उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद -  4730
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर -  4002
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपु -  5249
पूर्वोत्तर सीमंत रेलवे गुवाहाटी -  2894
उत्तर रेलवे नई दिल्ली -  13153
दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद -  9328
दक्षिण पूर्व रेलवे बिलासपुर -  1664
दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता -  4914
दक्षिण पश्चिम रेलवे हुबली -  7167
दक्षिण रेलवे चेन्नई -  9579
पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर -  4019
पश्चिम रेलवे मुंबई -  10734

1 comment:

Please do not sent any spam comment in the box.