भारत का भाग्य विधाता
![]() |
| election-2019 |
दुनिया के सबसे बडे लोकतंत्र का सबसे बडा पर्व
11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणो में लोकसभा चुनाव
22 राज्यो व केंन्द्रशासित प्रदेशो में एक ही
चरण.:
दिल्ली, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाण, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंड्मान-निकोबार, दादर व नागर हवेली, पुडुचेरी, और चंडीगढ.
उत्तर प्रदेश, बिहार, प.बंगाल में 7 चरणो में चुनाव
इस बार:
·
90 करोड मतदाता चुनेगे अपनी सरकार
·
10 करोड मतदाता पहली बार देगे वोट
·
42.1 करोड महिला
·
2.41 करोड बढी
·
1.50 करोड केवल 18 से 19 साल के
·
38,325 केवल थर्ड जेंडर
·
71,735 NRI
·
99.36% के पास फोटो वोटर आईटी कार्ड
·
10.36 लाख मतदाता केंद्र
·
हर बूथ पर सीसीटीवी
नतीजे 23 मई को
चुनाव आयोग ने लोकसभा
की रणभेरी बजा दी है. मतदाता देश की 543 लोकसभा सीटे के लिये 11 अप्रैल से 19 मई
तक सात चरणो मे मतदाता करेगे. सभी सीटोके नतीजे 23 मई को आएगे. गोवा गुजरात समेत
22 राज्यो मे एक ही चरण मे मतदाता होगा. बाकी राज्यो मे 2 से 7 चरणोमे मतदाता
होगा. उत्तर प्रदेश 80 सीट,
बिहार 40 सीट, और प.बंगाल 42 सीट जैसे बडे राज्यो मे सातो
चरण मे मतदान कराया जाएगा.
मुख्य चुनाव आयुक्त
सुनील अरोडा ने बताया कि इस बार आम चुनाव मे 90 करोड मतदाता 10 लाख मतदान
केंन्द्रो पर मताधिकार का उपयोग करेगे. इस बार सभी बूथ पर अनिवार्य रुप से वीवीपैट
का इस्तेमाल होगा. ईवीएम की सुरक्षा भी कई स्तरीय होगी. सभी मतदान केंद्रो पर सीसीटीवी
कैमरे भी लगाए जाएगे.पूरी चुनावी प्रकिया की वीडियोग्राफी भी होगी. मोदी बनाम
विपक्ष के मुकाबले मे एक तरह राजग का चेहरा पीएम नरेंद्र मोदी हैं, तो दुसरी ओर मोदी विरोध के नाम पर एकजुट
होने की कोशिशो मे जुटा विपक्ष है. हालाकि कांग्रेस यूपीए को मजबूत बनाने की कोशिश
मे भी जुटी है. इस क्रम मे उसकी कोशिश टीएमसी समेत कुछ अन्य दलो को चुनाव पूर्व
गठबंधन के लिये राजी करने की है.
आंध्र, अरुणाचल, सिक्किम, ओडिशा मे विधानसभा चुनाव
आयोग ने लोकसभा
चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के विधानसभा
चुनाव कराने कि घोषणा की है. इसके अलावा 12 राज्यो की 34 विधानसभा सीटो के उपचुनाव
भी लोकसभा चुनाव के साथ ही कराने का फैसलाकिया गया है.
चुनाव की तारीखों के
एलान के साथ ही मतदाता यानी अब आप ही भारत भाग्य विधाता है. लोकतंत्र के इस
महाउत्सव मे अधिक से अधिक भागीदारी देश का भविष्य मजबूत बनाएगी. पिछली बार 66.3% वोटिग
कर जनता ने इतिहास रचा था. महिला और पुरुषो के बीच मतदान का अंतर महज 1.5% रह गया
था. इस बार 10 करोड नए वोटर नई सरकार चुनने कि प्रक्रिया मे भागीदारी का अधिकार पा
चुके है. युवा भारत की नई तस्वीर गढने का नया अवसर हमारे हाथ मे है.
सबसे अधिक मतदाताओ
वाले 5 राज्य
·
14.27
करोड उत्तर प्रदेश 80 सीट
·
6.83
करोड प.बंगाल 42 सीट
·
6.99
करोड बिहार 40 सीट
·
8.49
करोड महाराष्ट्र 48 सीट
·
5.87
करोड तमिलनाडु 39 सीट
कई देशो की आबादी से ज्यादा हमारे वोटर;
केवल उत्तर प्रदेश
मे 14.27 करोड वोटर है, जो दुनिया के 77 देशो की आबादी से अधिक है.
Election:-
पहला चरण 11 अप्रैल
(20 राज्य)
91 सीट= उत्तर
प्रदेश की बागपत,
कैराना, मुजफ्फरनगर, समेत 8 सीटे, आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचलप्रदेश 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ 1,नगालैड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1,
उत्त्राखंड 5, प.बंगाल 2, अंड्मान
निकोबार 1, लक्षद्वीप 1, (नामांकन
दाखिल करने की आखिरी तारीख 18 मार्च, वापसी की अंतिम तिथि 25
मार्च)
दुसरा चरण 18 अप्रैल
(13 राज्य)
97 सीट= युपी की
बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा समेत 8
सीटे, असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ 3, जम्मू कश्मीर 2,
कर्नाट्क 14, महाराष्ट 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39,
त्रिपुरा 1, प.बंगाल 3, पुडूचेरी 1, (नामांकन 19 मार्च वापसी 26 मार्च)
तीसरा चरण 23 अप्रैल
(14 राज्य)
115 सीट= युपी की
मुरादाबाद, रामपुर, मैनपुरी समेत 10 सीटे, असम 4,
बिहार 5, छत्तीसगढ 7, गोआ 2, गुजरात 26, जम्मू कश्मीर 1,
कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट 14, ओडिशा 6, प.बंगाल 5, दादर नगर
हवेली 1, दमन दीव 1, (नामांकन 28 मार्च
वापसी 4 अप्रैल)
चौथा चरण 29 अप्रैल
(09 राज्य)
72 सीट= युपी की कानपुर, इटावा, कन्नौज समेत
13 सीटे, बिहार 5, जम्मू कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्य प्रदेश 6,
महाराष्ट 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, प.बंगाल 8, (नामांकन 2 अप्रैल वापसी 9 अप्रैल)
पांचवा चरण 6 मई (07
राज्य)
51 सीट= युपी की
लखनऊ,रायबरेली, अमेठी समेत
14 सीटे, बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्य प्रदेश 7,
राजस्थान 12, प.बंगाल 7, (नामांकन 10
अप्रैल वापसी 18 अप्रैल)
छठा चरण 12 मई (07
राज्य)
59 सीट= युपी की
सुल्तानपुर, इलाहाबाद,आजमगढ समेत 14 सीटे, बिहार 8,
हरियाणा 10, झारखंड 4, केरल 8, प.बंगाल 8, दिल्ली 7,
(नामांकन 16 अप्रैल वापसी 23 अप्रैल)
सातवां चरण 19 मई
(08 राज्य)
59 सीट= युपी की
वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर
समेत 13 सीटे, बिहार 8, हिमाचल प्रदेश
4, झारखंड 3, केरल 8, पंजाब 13, प.बंगाल 9, चंडीगढ
1, (नामांकन 22 अप्रैल वापसी 29 अप्रैल)
Election Results:-
वाराणसी आजमगढ और
मिर्जापुर मंडल मे छ्ठे और सातवे चरण मतदान
Election Live:-
पूर्वाचल के वाराणसी
आजमगढ और मिर्जापुर मंड्ल मे लोकसभा की 12 सीटो के लिये छठे और सातवे चरण मे 12 और
19 मई को मतदान होगा. केंन्द्रीय निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुसार 12 मई को
लालगंज, आजमगढ, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा. वहीं 19 मई
को घोसी, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर
और राबट्रर्सगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा.
2014 का चुनाव हताशा और निराशा का था..........2019 का
चुनाव आशा और सकारात्मकता का है....

No comments:
Post a Comment
Please do not sent any spam comment in the box.