छात्रवृति
छात्रवृत्ति से वंचित रहेगे 2.5 लाख छात्र
![]() |
| scholarship |
सामान्य वर्ग के करीब ढाई लाख छात्रो को न तो
इस बार छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा और न ही शुल्क भरपाई हो पाएगी. बजट की कमी के
चलते यह स्थिति पैदा हुई है. लाभ न पाने वाले ये छात्र निजी संस्थानों मे विभिन्न
पाठ्यक्र्मों के प्रथम वर्ष मे अध्ययनरत हैं.
प्रदेश सरकार दो लाख रुपये तक सालाना आमदनी
वाले सामान्य वर्ग़ के परिवारो के छात्रो को यह सुविधा देती है. इस बार सामान्य
वर्ग़ के करीब 9 लाख छात्र छात्रवृति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत पात्र पाए
गए. चालू वित्त वर्ष मे प्रदेश सरकार ने इन छात्रो के लिये कुल 750 करोड रुपए का
बजट दिया था. लेकिन, डिमाड 1200 करोड रुपये से ज्यादा की बनी.
अभी तक ‘रिन्युवल’ कैटेगरी के सभी छात्रो और सरकारी व सरकारी सहायता
प्राप्त शिक्षण संस्थानो के ‘फ्रेश’ कैटेगरी छात्रो को योजना का लाभ दिया जा चुका
है.
लाभ पा चुके छात्रो की कुल संख्या 5.5 लाख है, जिन्हे 675 करोड रुपये का भुगतान हो चुका है.
अब सामान्य कल्याण विभाग के पास इस मद मे मात्र 75 करोड रुपये बचा है, जबकि 3.5 लाख छात्र अभी कतारमे है
.
समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने नाम छापने
के अनुरोध के साथ बताया कि उपलब्ध बजट मे बमुशिक्ल एक लाख छात्रो को ही भुगतान हो
सकेगा. इन छात्रो के खातों मे 5 मार्च तक धनराशि भेज दी जाएगी.
इस तरह बजट की कमी
चलते 2.5 लाख छात्र योजना का लाभ पाने से वंचित रह जाएंगे.
असमाज कल्याण विभाग का कहना है, कि यह योजना बजट आधारित है. इसलिए उपलब्ध बजट
की सीमा के भीतर ही छात्रो को लाभान्वित किया जा सकता है.

No comments:
Post a Comment
Please do not sent any spam comment in the box.